
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं बुलंदशहर सांसद डा. भोला सिंह के मंत्री बनने के बाद पहली बार इगलास विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। आकाश सिंह सूर्यवंशी के नेतृत्व में खेरेश्वर, हस्तपुर और इगलास में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डा. भोला सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत करने तथा जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, शिवनारायण शर्मा, मंडल अध्यक्ष पंकज चौधरी, सुरेश शर्मा, प्रभात चौधरी, कमल चौधरी, अनिल शर्मा, रामू शर्मा, मौनू शर्मा, अनिल सूर्यवंशी, कृष्णकुमार सूर्यवंशी, शिवशंकर, बनी सिंह सूर्यवंशी, रवि सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।
Reporter: Rajesh Agrawal
