तोछीगढ़ में परोपकार सामाजिक सेवा संस्था ने आयोजित किया कार्यक्रम, 21 सिख सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को किया याद

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था की ओर से गांव तोछीगढ़ में सारागढ़ी के युद्ध की 129वीं बरसी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण युवाओं एवं विद्यार्थियों ने तिरंगे को सलामी देकर सारागढ़ी के वीर शहीदों को नमन किया।

संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने बताया कि 12 सितंबर 1897 को सारागढ़ी की लड़ाई में ब्रिटिश भारतीय सेना की 36वीं सिख रेजिमेंट के 21 सिख सैनिकों ने हवलदार ईशर सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में आए अफगान हमलावरों का करीब सात घंटे तक अदम्य साहस के साथ मुकाबला किया था। इस युद्ध में सभी 21 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए। उनके अद्वितीय शौर्य के लिए उन्हें मरणोपरांत ‘इंडियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया था।

जतन चौधरी ने कहा कि सारागढ़ी के वीर योद्धाओं का शौर्य, साहस और बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा। युवाओं और विद्यार्थियों को इन वीर शहीदों के जीवन से देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर हिमांशु ठैनुआं, मौनू, संदीप, अरुण, करन, मंदीप, शिवम, अंकुश, धर्मवीर, सचिन, यतेंद्र, कुशल, रोहित, पंकज, तनिष्क, सुमित, गगन, रुद्रांश, सूरज, साधना, मन्नू आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर: राजेश अग्रवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *