ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक

इगलास। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के निर्देश पर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2027 के लिए विशेष सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। 15 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान की रूपरेखा तय करने के लिए तहसील अध्यक्ष सुनील गुप्ता के कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मंडल महासचिव योगेश कौशिक ने बताया कि अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा जनपदों में अभियान चलाया जा रहा है। संगठन की गरिमा बनाए रखने के लिए केवल सक्रिय पत्रकारों को ही सदस्यता दी जाएगी।

जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाराशर ने बताया कि नवीन सदस्यता एवं नवीनीकरण के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति, संस्थान का पहचान पत्र अथवा समाचार पत्र में प्रकाशित बाइलाइन सहित तीन खबरों की प्रतियां और निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। इच्छुक पत्रकार आवेदन तहसील अध्यक्ष या सीधे जिलाध्यक्ष के पास जमा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि संगठन पत्रकारों के हित, सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इसका उद्देश्य पत्रकारिता का स्तर ऊंचा उठाना और पत्रकारों की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है।

बैठक के अंत में जिला संप्रेक्षक एमएस सैफी और तहसील अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने अधिक से अधिक पात्र पत्रकारों से अभियान में जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा, मोहित शर्मा, विष्णु शर्मा, राजेश अग्रवाल, नरेंद्र गुप्ता और संजय खान सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *