
इगलास। कस्बे के पथवारी मंदिर में 27 नवंबर को मां वैभव लक्ष्मी का 17वां स्थापना दिवस धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर इगलास पथवारी मंडल की ओर से भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।
पथवारी मंडल के सुमित अग्रवाल ने बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह नौ बजे हवन के साथ होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे अष्टलक्ष्मी पूजन, दोपहर 12 बजे भजन संध्या और दोपहर एक बजे से प्रसाद (भंडारा) वितरण किया जाएगा। भंडारे की व्यवस्था विनायक गेस्ट हाउस में की गई है।
वहीं, शाम सात बजे मां की आरती और छप्पन भोग का आयोजन होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
