
सोनालिका ट्रैक्टर्स ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के शुरुआती छह महीनों में एक लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस उपलब्धि को लेकर इगलास के गोंडा रोड स्थित सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी पर भी कार्यक्रम आयोजित कर खुशी मनाई गई।
कार्यक्रम में एजेंसी के मालिक राज बहादुर सिंह ने कहा कि छह माह में एक लाख से अधिक ट्रैक्टरों की बिक्री किसानों के विश्वास और सोनालिका की गुणवत्ता एवं तकनीक का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कंपनी लगातार किसानों की जरूरतों के अनुसार आधुनिक, शक्तिशाली और बेहतर माइलेज वाले ट्रैक्टर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि सोनालिका ट्रैक्टर्स ने अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच एक लाख से अधिक ट्रैक्टरों की बिक्री का आंकड़ा हासिल किया है। कंपनी के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इस सफलता में देशभर के किसानों, डीलर्स और पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान है।
इगलास एजेंसी पर आयोजित कार्यक्रम में इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए एजेंसी संचालक राज बहादुर सिंह ने किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी किसानों को बेहतर सेवा और उनकी जरूरत के अनुरूप ट्रैक्टर उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।
