
नगर पंचायत इगलास में सोमवार को ‘सेवा सेतु शिविर’ एवं ‘स्वच्छता ही सेवा/सेवा संकल्प अभियान 2026’ का गरिमामय शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आधिकारिक उद्घाटन नगर पंचायत की चेयरमैन श्रीमती कमलेश शर्मा एवं सभासद अजय ठाकुर ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर स्वच्छता और जनसेवा को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया गया। अभियान के माध्यम से नागरिकों से भी स्वच्छता व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने की अपील की गई।
कार्यक्रम के दौरान जनसेवा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। नगर पंचायत की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे इगलास को स्वच्छ एवं समृद्ध बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें और स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।
अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के साथ-साथ नागरिकों में सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
