
हाथरस रोड स्थित रामलीला मैदान में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ 24 घंटे के अखंड महामंत्र जाप का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के संयोजक केके लाला एवं श्यामू लाला ने बताया कि अखंड महामंत्र जाप को विधिवत रूप से पूर्ण कराने के लिए सात कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है। ये सभी कीर्तन मंडलियां बारी-बारी से कीर्तन कर अखंड जाप को निरंतर जारी रखेंगी।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम सोमवार प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होकर मंगलवार प्रातः 9 बजे तक लगातार चलेगा। इस दौरान श्रद्धालु अखंड महामंत्र जाप में शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ ले सकेंगे। आयोजकों ने नगर के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कीर्तन में सहभागिता करने का आह्वान किया है।
