एलबीके स्कूल में सीबीएसई की सीटी एंड एआई कार्यशाला आयोजित

इगलास, 3 नवंबर। सीबीएसई के तत्वावधान में मंगलवार को एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इगलास में जिला स्तरीय डेलिबरेशन सीटी एंड एआई (CT & AI) कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें स्कूली शिक्षा में एआई के उपयोग और संभावनाओं पर चर्चा की गई।

कार्यशाला में दून पब्लिक स्कूल, हाथरस के रिसोर्स पर्सन शुभम गर्ग और सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल, सासनी के रणपाल सिंह ने शिक्षकों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को सरल, प्रभावशाली और रुचिकर बनाने के तरीके बताए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की सह-निर्देशिका प्रियंका अग्रवाल, प्रधानाचार्या चारु गुप्ता तथा दोनों रिसोर्स पर्सन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों का पट्टिका पहनाकर एवं प्रतीक भेंटकर स्वागत किया गया।

शुभम गर्ग ने विभिन्न गतिविधियों और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से बताया कि एआई एवं सीटी के उपयोग से जटिल विषयों को भी विद्यार्थियों के लिए आसान और रोचक बनाया जा सकता है। वहीं रणपाल सिंह ने शिक्षा में नवाचार, सहयोग और शिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने के उपाय साझा किए।

इस अवसर पर विश्वेंद्र कुमार, शुभम शर्मा, प्रवीण कुमार, हेमेन्द्र सिंह, सीपी सिंह, मानवेंद्र तोमर और आशु जैन सहित अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे। कार्यशाला में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आधुनिक शिक्षण तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *