
इगलास। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपद में तहसीलदारों की तैनाती में फेरबदल किया है। नवनियुक्त तहसीलदार ललित नारायण प्रशांत को इगलास तहसील का तहसीलदार नियुक्त किया गया है। वहीं, इगलास में तैनात रहे तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल को न्यायिक तहसीलदार गभाना के पद पर तैनात किया गया है।
इसके अलावा जनपद में नवनियुक्त तहसीलदार विपिन वर्मा को इगलास में तहसीलदार न्यायिक के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विदित हो कि इगलास में तैनात नायब तहसीलदार तान्या शर्मा को तहसीलदार पद पर पदोन्नति के बाद शासन स्तर से स्थानांतरित कर जनपद कासगंज भेजा गया है। उनके स्थान पर अभी किसी नायब तहसीलदार की तैनाती नहीं की गई है।
