इगलास में प्रबुद्ध वर्ग की बैठक आयोजित, पंडित जवाहरलाल नेहरू को किया याद

इगलास। दिनांक 14 नवंबर को हाथरस रोड स्थित अध्यापक गोकुलचंद कटारा के आवास पर प्रबुद्ध वर्ग के संभ्रांत लोगों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य नरपत देव भारद्वाज ने की। बैठक का आयोजन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस एवं बाल दिवस के उपलक्ष्य में किया गया।

बैठक में देश-विदेश तथा क्षेत्रीय विषयों पर विद्वानों ने विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे स्वतंत्र भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ देश की आजादी के लिए अभूतपूर्व संघर्ष करने वाले महान नेता थे। वक्ताओं ने इस बात पर अफसोस जताया कि आज के समाचार पत्रों में पंडित नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर अपेक्षित समाचार प्रकाशित नहीं किए जा रहे हैं। इसे सरकार की उदासीनता का परिचायक बताया गया।

आगामी चुनावों के संदर्भ में प्रभात कुमार शर्मा ने कहा कि मतदाताओं को सोच-समझकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। अशोक कुमार फौजी ने कहा, जिसने हमको पहुँचाई चोट, उसको नहीं देंगे वोट। वहीं केपी सिंह ने योग्य, शिक्षित एवं सक्षम व्यक्ति को ही मतदान करने की अपील की। चौधरी हरपाल सिंह ने सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए आलोचना की।

इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकांश वक्ताओं ने यूजीसी, आरक्षण एवं एससी-एसटी एक्ट से जुड़े विषयों पर अपनी असहमति व्यक्त करते हुए विरोध दर्ज कराया।

बैठक में नरपत देव भारद्वाज, संत वीर सिंह, लक्ष्मी नारायण कौशिक, चौधरी हरपाल सिंह, चौधरी विजेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार शर्मा, महावीर सिंह चौधरी, महावीर प्रसाद, डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, राजेश अग्रवाल, अशोक कुमार वशिष्ठ, देवी राम शास्त्री, चौधरी किशन पाल सिंह, सुखबीर सिंह, लोकेंद्र पाल सिंह, केपी सिंह, प्रभात कुमार शर्मा, फूलचंद तिवारी, दीवान सिंह, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र सिंह, रामकुमार शर्मा, राजवीर सिंह, गिरीश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन गोकुलचंद कटारा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *