
इगलास। एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इगलास में 14 नवंबर 2026 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या चारू गुप्ता एवं निर्देशिका मान्या अग्रवाल ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फ्रॉग रेस, लेमन रेस, हर्डल रेस और खो-खो सहित कई खेलों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं नृत्य, गायन एवं टैलेंट हंट प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। किंडरगार्टन के नन्हे बच्चों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
बच्चों के मनोरंजन के लिए शिक्षकों ने जोकर बनकर खूब हंसाया। साथ ही वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित मैजिक शो ने बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा पैदा की। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर उत्सव का आनंद लिया।
प्रधानाचार्या चारू गुप्ता ने कहा कि बाल दिवस बच्चों की प्रतिभा और कल्पनाशीलता को पहचानने का अवसर है। वहीं निर्देशिका मान्या अग्रवाल ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित कर उन्हें आत्मविश्वासी एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना विद्यालय का प्रमुख दायित्व है।
कार्यक्रम में प्रीति सिंह, प्रीति वर्मा, अलका शर्मा, नीतू तोमर, तनु चौधरी, अनिल सिंह, हरनारायण सिंह एवं कौशल कुमार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे
