
इगलास। दिनांक 13 नवंबर 2026 को विकासखंड इगलास की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन एल.बी.के. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कजरोठ, हाथरस रोड पर हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार सहयोगी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
इसके पश्चात सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर खेल प्रतियोगिताओं के शुभारंभ की घोषणा की। इसके उपरांत बालिका प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर खेल महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। डॉ. रामकुमार सिंह द्वारा बच्चों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष एवं एल.बी.के. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री हरिमोहन अग्रवाल, श्रीमती मान्या अग्रवाल, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती नीलम सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री बंटी चौधरी, जिला व्यायाम शिक्षक श्री सुशील शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री श्री राजेश कटारा, श्री देवराज सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक श्री नीरज सिंह, श्री राजवीर सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री सूरज सिंह, श्री योगेश वाल्यान, श्री सुनील शर्मा, श्री अनिल वर्मा, श्री धर्मेंद्र शर्मा, श्री जितेंद्र सिंह, श्री दिगंबर सिंह, श्री शैलेंद्र शर्मा, श्री अमित कुमार शर्मा, एआरपी श्री विजय प्रकाश भारद्वाज, श्री मनीष भटनागर, श्रीमती रुचि गुप्ता, श्री भानु प्रताप सिंह, श्रीमती क्षमा शर्मा, श्री बनवारी, श्री गिरीश, श्री यशपाल एवं श्री कुलदीप सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. नितेन्द सिंह ने किया प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रमुख प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:
प्राथमिक बालिका वर्ग
50 मीटर दौड़
• प्रथम – गौरी (तेहरामुंज)
• द्वितीय – काव्या (कानोरा)
• तृतीय – रूबी (खेड़िया गुरुदेव)
100 मीटर दौड़
• प्रथम – काव्या (कानोरा)
• द्वितीय – शिवानी (सीतापुर)
• तृतीय – छवि (संगीला)
200 मीटर दौड़
• प्रथम – ज्योति (गुरसेना)
• द्वितीय – दर्पण (सिहोरा)
• तृतीय – प्रशिका (सतलोनी)
400 मीटर दौड़
• प्रथम – डोली (माकरोल)
• द्वितीय – ज्योति
• तृतीय – अंजू (खेड़िया गुरुदेव)
प्राथमिक बालक वर्ग
50 मीटर दौड़
• प्रथम – अलीम (खेड़िया गुरुदेव)
• द्वितीय – तरुण (गुरसेना)
• तृतीय – शिवा (करथला)
100 मीटर दौड़
• प्रथम – धर्मेंद्र (गुरसेना)
• द्वितीय – लकी (केमावली)
• तृतीय – अलीम (खेड़िया गुरुदेव)
200 मीटर दौड़
• प्रथम – अलीम (खेड़िया गुरुदेव)
• द्वितीय – रवि (नगला मिशरिया)
• तृतीय – यश (बलीपुर)
400 मीटर दौड़
• प्रथम – लकी (केमावली)
• द्वितीय – कनिष्क (मोहरेनी)
• तृतीय – हसन (कंडाली)
जूनियर बालक वर्ग
100 मीटर दौड़
• प्रथम – आदर्श (जवार)
• द्वितीय – गगन (तेहरामुंज)
• तृतीय – अरुण (फतेहपुर)
200 मीटर दौड़
• प्रथम – चिराग शर्मा (बेसमा)
• द्वितीय – आदर्श (जवार)
• तृतीय – प्रशांत (खेड़िया गुरुदेव)
400 मीटर दौड़
• प्रथम – आदित्य (महुआ)
• द्वितीय – लवकुश (खेड़िया गुरुदेव)
600 मीटर दौड़
• प्रथम – अंकित (केमावली)
• द्वितीय – प्रवीण (बेसमा)
• तृतीय – सौरभ (खेड़िया पटल)
जूनियर बालिका वर्ग
100 मीटर दौड़
• प्रथम – पलक (पिलखूनिया)
• द्वितीय – तनमय (किशनपुर)
• तृतीय – प्रिया (केमावली)
200 मीटर दौड़
• प्रथम – योग्यता (केमावली)
• द्वितीय – महिमा (अनूपिया)
• तृतीय – तराना (पिलखूनिया)
400 मीटर दौड़
• प्रथम – मानवी (गुरसेना)
• द्वितीय – अनु (केमावली)
• तृतीय – सरिश्ती (तेहरामुंज)
600 मीटर दौड़
• प्रथम – मानवी (गुरसेना)
• द्वितीय – मोनिका (रामपुर)
• तृतीय – दिव्या (सहारा कला)
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह एवं खेल भावना देखने को मिली। सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन ने ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपनी क्षमता दिखाने का एक बेहतर मंच प्रदान किया।
