
इगलास। राष्ट्रीय खेल दिवस पर मंगलायतन विश्वविद्यालय में ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, पीएम के साथ’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित किया। विद्यार्थियों ने खेलों से जुड़ने, फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और प्रतिभा निखारने के संदेश को प्रेरणादायक बताया।
कुलसचिव कमांडर मनोज के. ने कहा कि खेलों से शारीरिक क्षमता के साथ अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। बैडमिंटन खिलाड़ी वंश प्रताप सिंह ने अपने खेल सफर और संघर्ष की कहानी साझा की। माय भारत केंद्र के प्रियांशु भारद्वाज ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और ‘मेरा भारत’ पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन शिखर कौशिक ने किया। इस अवसर पर डॉ. पूनम रानी, योगेश कौशिक, प्रो. प्रमोद कुमार, डॉ. सोनी सिंह, डॉ. भारतेंदु चौहान, डॉ. जितेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
रिपोर्टर: राजेश अग्रवाल
