गौंडा में आप सांसद संजय सिंह का हुआ भव्य स्वागत

गौंडा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह एक निजी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान गौंडा बस स्टैंड पर प्रदेश मीडिया प्रभारी ऋषि सारस्वत सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उनके साथ किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमांडो अशोक भी मौजूद रहे।

सांसद संजय सिंह, आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नीरज छोंकर के पैतृक गांव फतेली का बास में आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उनके काफिले में पार्टी पदाधिकारियों की करीब 30 गाड़ियां शामिल थीं। रास्ते में टप्पल कट, जट्टारी, सोफा नहर, गोमत, खैर, नयावास, गौंडा और रजावल गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान सांसद संजय सिंह ने गोमत चौराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा तथा खैर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने खैर तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के अंत में सांसद संजय सिंह फतेली का बास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर ब्रज प्रांत प्रभारी कैप्टन विजेंद्र सिंह, पश्चिमी प्रांत प्रभारी रंजना तिवारी, प्रवक्ता राम गुप्ता, जिला अध्यक्ष संजीव कौशिक, जिला महासचिव दीपक चौधरी, स्वदेश पंडित, कल्याण सिंह, मनवीर सिंह, शेखर चौहान, उदय कमांडो, मोनिका, अशोक, गजेंद्र, ध्रुव, यश सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *