गश्त के दौरान बाइक फिसलने से दो पुलिसकर्मी घायल, हालत स्थिर

कोतवाली इगलास क्षेत्र में बीती रात गश्त के दौरान अचानक बाइक के सामने गाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में सब-इंस्पेक्टर अशोक यादव और दीवान योगेश यादव घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों पुलिसकर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), इगलास पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस द्वारा रात में गश्त बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में सब-इंस्पेक्टर अशोक यादव और दीवान योगेश यादव बीती रात बाइक से गोंडा रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर गाय आ जाने से उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसल गई।

हादसे में दोनों पुलिसकर्मियों के पैर में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। घटनास्थल से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल पुलिसकर्मियों को सीएचसी इगलास पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

फिलहाल दोनों पुलिसकर्मियों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *