श्री शिवदान सिंह इंटर कॉलेज में ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता क्विज प्रतियोगिता आयोजित

इगलास। श्री शिवदान सिंह इंटर कॉलेज, इगलास में ई-कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग एकत्रित करने तथा उसका उचित तरीके से निस्तारण करने के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में कचरा प्रबंधन के लिए हरे, नीले, लाल और काले रंग के डस्टबिन के उपयोग एवं महत्व की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि कचरे का उचित वर्गीकरण पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने और संसाधनों के पुनर्चक्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही, ई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान का आकलन किया गया। इस दौरान उन्हें स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतें अपनाने तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के.पी. सिंह सहित मंजू सिंह, सत्यभान सिंह, ओमवीर सिंह, अनिल बंसल, लक्ष्मी नारायण, कुलदीप सक्सेना एवं हरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *