आध्यात्मिक विकास के लिए अपनाएँ महर्षि पतंजलि कृत 10 अनुशासन

विजयदशमी के दिन महर्षि पतंजलि के द्वारा बताए गए 10 सिद्धांतों को धारण करें। इनके पालन से व्यक्ति अपने आचरण को शुद्ध कर सकता है तथा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

1. अहिंसा
किसी व्यक्ति को शारीरिक या मानसिक कष्ट न देना, पशु-पक्षियों के प्रति दयालु रहना तथा दूसरों का अपमान न करना।

2. सत्य
वास्तविकता के अनुरूप बोलना और व्यवहार करना। सत्य बोलते समय यह भी ध्यान रखना चाहिए कि हमारी वाणी से किसी को कष्ट न पहुँचे।

3. अस्तेय
किसी की चोरी या बेईमानी न करना, बल्कि दूसरों की वस्तुओं, धन, अधिकारों या उपलब्धियों को अनुचित तरीके से प्राप्त करने की इच्छा से बचना।

4. ब्रह्मचर्य
अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखना, अशोभनीय व्यवहार से बचना, समय का सदुपयोग करना तथा अध्ययन और साधना में मन लगाना।

5. अपरिग्रह
धन, वस्तुओं और भौतिक सुख-सुविधाओं का आवश्यकता से अधिक संग्रह न करना तथा लोभ की प्रवृत्ति से बचना।

6. शौच
नियमित स्नान करना, स्वच्छ वस्त्र पहनना, आसपास सफाई रखना तथा मन में अच्छे विचार रखना और आचरण की शुद्धता।

7. संतोष
जो प्राप्त है, उसके प्रति कृतज्ञता का भाव रखना और अपनी परिस्थितियों में प्रसन्न रहने का प्रयास करना।दूसरों से अपनी तुलना न करना।

8. तप
कठिनाइयों को सहन करते हुए अनुशासनपूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करना। आत्मविकास के लिए नियमित प्रयास करना। आलस्य पर नियंत्रण तथा कठिन परिस्थितियों में धैर्य रखना।

9.  स्वाध्याय
योगसूत्र, भगवद्गीता तथा अन्य ज्ञानवर्धक ग्रंथों का अध्ययन करना। आत्मचिंतन और अपने विचारों तथा व्यवहार का मूल्यांकन करना।

10. ईश्वर-प्रणिधान
परमात्मा हर जगह विद्यमान है, वह हमारे प्रत्येक कर्म को देख रहा है इसका ध्यान रखना। कर्म करते हुए निरंतर परमात्मा का चिंतन करना।

महर्षि पतंजलि कृत यह सूत्र स्वस्थ, संतुलित, नैतिक और आध्यात्मिक जीवन जीने की मार्गदर्शिका हैं। इनके नियमित पालन से व्यक्ति के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है तथा वह योग के उच्चतर अंगों की ओर अग्रसर हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *