
इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहकमपुर निवासी देवेश चौधरी ने बताया कि वह 27 सितंबर को कस्बा इगलास में इंडिया वन एटीएम से रुपये निकालने आया था। इसी दौरान दो युवक एटीएम कक्ष में घुस आए और धोखाधड़ी से उसका एटीएम कार्ड बदलकर ले गए।
पीड़ित के अनुसार, दोनों युवकों ने उसके खाते से छह बार में कुल 94 हजार रुपये निकाल लिए। इनमें दो बार 10-10 हजार रुपये, एक बार 5 हजार, एक बार 22 हजार, एक बार 23 हजार और एक बार 24 हजार रुपये की निकासी की गई।
थानाध्यक्ष ईश्वर सिंह ने बताया कि पीड़ित के प्रार्थनापत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
Reporter: Rajesh Agarwal
