लाठी-डंडों से हमला कर युवक का हाथ तोड़ा, जान से मारने की धमकी

इगलास। क्षेत्र के गांव मड़ौरा निवासी विकास कुमार ने आरोप लगाया है कि 08 नवंबर को गांव के ही मनीष, यतीश और अवधेश के अलावा ग्राम नगला देवला मजरा कजरौठ निवासी अमन, नौगवां निवासी भोला तथा कजरौठ निवासी सूरज ने लाठी-डंडों और सरिया से उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। आरोप है कि हमलावर जाते समय उसे जान से मारने की धमकी भी दे गए।

थानाध्यक्ष ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि पीड़ित के प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *