
इगलास। हाथरस रोड स्थित रामलीला मैदान में श्री आदर्श रामलीला कमेटी इगलास के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह में समिति के सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कमेटी संरक्षक सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा श्रीराम दरबार का विधिवत पूजन-अर्चन कर क्षेत्र में सुख, शांति की कामना की गई। इसके उपरांत उन्होंने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों सुनील गुप्ता, श्यामू लाला, अनिल शर्मा, जीवाराम, मनोज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, नरेंद्र गुप्ता इत्यादि को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद दिया एवं मंचन करने वाली रामलीला मंडली की शानदार प्रस्तुति के लिए भारी प्रशंसा की।
समारोह में कमेटी अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने पूरे रामलीला महोत्सव के दौरान हुए आय-व्यय का लेखा-जोखा पारदर्शी रूप से प्रस्तुत किया।

कमेटी द्वारा उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं को मंच पर आमंत्रित किया गया एवं पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कमेटी के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
