बाबूजी की 129वीं जयंती पर हुआ श्री शिवदान सिंह इंटर कॉलेज में समारोह


इगलास। श्री शिवदान सिंह इंटर कॉलेज में बाबूजी की 129वीं जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में हवन-पूजन से हुई। इसमें प्रबंधक मोनिका सिंह, संरक्षक चौधरी दिलीप सिंह, राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक अक्षत सिंह एवं प्रतिष्ठा सिंह सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीशंकर शर्मा ने की और संचालन ऋषिन्द्र कुमार ने किया। प्रधानाचार्य के.पी. सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी।

गृह परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। चार देशों में प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय और इगलास का नाम रोशन करने वाले बॉक्सर देवेंद्र को विशेष रूप से चांदी का मेडल प्रदान किया गया। राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त स्काउट विद्यार्थियों, खेलकूद एवं जिले तथा राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को ओंकार सिंह छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई।


इंस्पायर योजना में चयनित कुमारी बसु एवं शिक्षक राजकुमार को सम्मानित किया गया। परीक्षा विभाग के शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए चांदी के मेडल तथा अन्य शिक्षकों को उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए शॉल एवं प्रशस्ति पत्र दिए गए। लिपिक वर्ग एवं कर्मचारियों को भी शॉल व मेडल प्रदान किए गए।

राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक अक्षत सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने प्रधानाचार्य के.पी. सिंह के आठ वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख किया।

समारोह में मंजू सिंह, सत्यभान सिंह, सतेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, कुलदीप सक्सेना, लाखन सिंह, मुकेश शर्मा, अजय शर्मा, पंकज चौधरी सहित शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *