ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, संगठन की मजबूती को लेकर हुआ मंथन

हाथरस। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला समीक्षा बैठक स्पाइसी रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। बैठक में जिला एवं तहसील इकाइयों के कार्यों की समीक्षा कर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजनारायण सिंह ने की। मंडल महामंत्री योगेश कौशिक, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाराशरा और हाथरस जिलाध्यक्ष शम्भूनाथ पुरोहित सहित जिला व तहसील पदाधिकारी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों को सक्रियता से जिम्मेदारी निभानी होगी। तहसील स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने और पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक के समापन पर मंडल अध्यक्ष राजनारायण सिंह, मंडल महामंत्री योगेश कौशिक एवं अलीगढ़ जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाराशरा का दुपट्टा पहनाकर व प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *